जमुई: प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित हूल दिवस समारोह में पहुंचे डॉ. नीरज साह, सिद्धो-कान्हो के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार की शाम 5 बजे तक आदिवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो- कान्हो की 171 वीं जयंती हूल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह शामिल हुए।