बहराइच: देवनाथ पुरवा में भेड़िये के हमले में घायल मासूम का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, हालत स्थिर, सीएमएस ने दी जानकारी
बहराइच मेडिकल कॉलेज में मंझारा तौकली के देवनाथ पूरवा में भेड़िया के हमले में घायल 8 वर्षीय मासूम को गुरुवार को भर्ती करवाया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए सी.एम.एस. डॉक्टर एम. एम. एम. त्रिपाठी ने गुरुवार शाम को बताया की मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घायल मासूम की हालत स्थिर बनी हुई है।