बहराइच: विकास भवन सभागार में सीडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस संदर्भों के गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीडीओ ने सभी विभागों को आईजीआरएस संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने साथ साथ सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।