बहराइच: सुजौली इलाके में नाबालिक बच्चों को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बाद जनपद के सुजौली इलाके में नाबालिक बच्चियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए बुधवार को बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इस मामले में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉकसो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रहस्यमयी तरीकों से बच्चियों का अपहरण कर वारदात को अंजाम देता था।