बहराइच: उर्रा से नवगना मार्ग पर हरिबाबू बगिया के पास पुलिस की चोरों से हुई मुठभेड़, एक चोर के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार
बहराइच में खैरीघाट और मुर्तिहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक सक्रिय चोर गिरोह से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि को थानाध्यक्ष खैरीघाट मय हमराह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक सवार चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा की ओर जा रहे हैं। तभी मुठभेड़ में एक घायल हुआ है। अस्पताल में इलाज जारी।