बहराइच: दुलारेपुरवा निवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
बालाजी कोतवाली देहात इलाके के दुलारेपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को 30 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है। जिसके बाद इसकी सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई थी जिसकी बाद मामले की छानबीन की जा रही है।