होशंगाबाद नगर: भीलपुरा में प्रशासन ने ₹3.5 करोड़ की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, ईंट भट्टा किया गया मुक्त
नर्मदापुरम के भीलपुरा क्षेत्र में 3.5 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नजूल भूमि, नजूल शीट क्रमांक-09, प्लॉट क्रमांक-1, रकबा 59493 वर्गफुट शासकीय भूमि पर सचिन रैकवार वार्ड क्रमांक-26 रेवागंज संचालित था।