सारठ: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल उबिया के बाइक चालक की मौत, सारठ थाने में ट्रैक्टर मालिक व चालक पर FIR दर्ज
Sarath, Deoghar | Apr 28, 2026 बीते 19 अप्रैल को मंझलाडीह के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल उबिया के बाइक चालक अख्तर अंसारी की मौत होने पर मृतक के भाई ने मंगलवार रात 9 बजे ट्रैक्टर चालक व मालिक पर FIR दर्ज कराया। दर्ज मामले में ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर संख्या JH15T/8646 के मालिक व चालक पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।