संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली में शुक्रवार दोपहर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जज सुनील कुमार सिंह ने पैरा लीगल वॉलंटियरों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने, प्रार्थना पत्र निस्तारण व फरियादियों की मदद के तरीके बताए। 12 नए वॉलंटियरों को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है।