रायडीह: रायडीह प्रखंड कार्यालय में गंदगी का अंबार, व्यवस्था पर उठे सवाल
Raidih, Gumla | Apr 25, 2026 रायडीह प्रखंड कार्यालय एवं उसके परिसर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, परिसर में बैठते हैं, घूमते हैं और अपने कार्यों का निष्पादन करते हैं, लेकिन साफ-सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।