पट्टी: वेसार गांव से गुजरी शारदा सहायक नहर में दिखाई दिया मगरमच्छ, ग्रामीण दहशत में
पट्टी तहसील के वेसार गांव से गुजरने वाली शारदा खंड 36 की नहर में शनिवार को करीब 6 से 7 फिट का विशालकाय मगरमच्छ पानी में दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के प्रधान शेर बहादुर पटेल ने बताया कि मगरमच्छ पानी में निकलने से लोग भयभीत है डर सता रहा है। मगरमच्छ नहर के पानी में गौड बस्ती के पुल के पास देखा गया । धीरे-धीरे पट्टी की तरफ बढ़ता दिखाई दिया।