पट्टी: रेडीगारापुर बाजार में अराजक तत्वों के खिलाफ बाजारवासियों का गुस्सा फूटा, रूर चौकी पर किया प्रदर्शन
रेडीगारापुर बाजार में शुक्रवार की रात हुई मारपीट की घटना ने व्यापारियों में भय और गुस्सा दोनों भर दिया। शनिवार को सुबह 10:30 बजे बाजार बंद रखकर सैकड़ों लोग रूर चौकी पहुंचे और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार रात चाट-फुल्की विक्रेता लालमणि धुरिया से तीन युवकों ने न केवल झगड़ा किया बल्कि कट्टा सटाकर धमकी दी।