विजयीपुर: मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, विजयीपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी का अनुबंध समाप्त
बता दें कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गोपालगंज द्वारा मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार लापरवाही एवं खराब कार्य प्रगति को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। विजयीपुर प्रखंड में कार्यरत कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) जितेंद्र कुमार का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। विभागीय आदेश में इसे घोर लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं सरकारी कार्यों के