सूरजगढ़: मानिकपुर पुलिस ने अपहरण मामले में एक किशोर को निरुद्ध किया, अपहृत किशोरी भी मिली
पुलिस ने मानिकपुर थाना कांड संख्या 61/26 अपहरण मामले में मानिकपुर गांव में लोहा पुल के समीप से अभियुक्त किशोर को निरुद्ध किया है. उसके साथ अपहृत किशोरी को भी दस्तयाव किया गया है. जिसे बुधवार अपराह्न 2 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां द्वारा 28 अप्रैल 2026 को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.