पॉक्सो व हत्या से जुड़े एक गंभीर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। गया कोर्ट के एडीजे-07 सह विशेष पॉक्सो कोर्ट गया के न्यायाधीश देवप्रिय कुमार ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर एक लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।