पूर्णिया पूर्व: अनगढ़ थाना के पदाधिकारी ने 09 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिला के अनगढ़ थाना गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि भाकुरमारी घाट से एक मोटर साईकिल से एक व्यक्ति विदेशी शराब लेकर अनगढ़ की तरफ आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थानाध्यक्ष के निर्देशानुसार भाकुरमारी जाने के क्रम में ग्राम जयरामपुर पहुँचे तो देखा कि एक मोटरसाईकिल सवार पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया