पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा बाजार में जिला परिषद ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित बेसिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे से जिला पार्षद सह माकपा नेता राजीव कुमार सिंह द्वारा आयेजित होली मिलन समारोह समाजिक एकता,सद्भाव एवं भाई चारे का संदेश देते हुए सम्पन्न हुआ। लोगों में इस होली मिलन समारोह को लेकर इतना उत्साह था कि पूरे रानीपतरा के फिजा में सद्भावना का रंग घुल गया।