बहराइच: रेहुआ मंसूर में पिता-पुत्र को लाठियों से पीटा गया, पिता की मौत, बेटा घायल होकर लखनऊ रेफर
जिले के रेहुआ मंसूर गांव में शनिवार दोपहर में साइकिल से जा रहे पिता पुत्र को दबंगों ने बाइक भिड़ाया।इसके बाद दोनों को रोक कर लाठियों से पीट दिया। मौके पर ही पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।