जलालपुर: दुर्गा पूजा को लेकर कोपा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च , अफवाह पर ध्यान नहीं देने की गई अपील
Jalalpur, Saran | Oct 16, 2026 दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोपा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी।