घोड़ाडोंगरी: चोपना में छोटे गोविंदा और छोटे अमिताभ बच्चन ने हास्य प्रदर्शन व धमाकेदार नृत्य से समां बांधा
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के चोपना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उस समय मनोरंजन का माहौल बन गया, जब यहां जूनियर गोविंदा और जूनियर अमिताभ बच्चन अपनी शानदार प्रस्तुतियों के साथ पहुंचे। दोनों कलाकारों ने अपनी अदाकारी, कॉमेडी और डांस से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। उनके अंदाज और प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक भी उत्साहित नजर आए।