टीकमगढ़: नए बस स्टैंड समीप ब्रेकर बना हादसे की वजह: चलती बाइक से उछलकर गिरी महिला, घायल
नए बस स्टैंड के एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मांडूमर निवासी रानी पाल चलती मोटरसाइकिल से अचानक उछलकर सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक ब्रेकर से गुजर रही थी, तभी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया