डौण्डीलोहारा: 03 मई को बालोद में नीट 2026 परीक्षा का आयोजन, 2 केन्द्रों पर होगा
बालोद जिले में रविवार 3 मई को नीट 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा जिला मुख्यालय के पास ग्राम दुधली स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय—दो परीक्षा केन्द्रों पर होगी। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बिना घबराहट, पूरे आत्मविश्वास और शांत मन से परीक्षा दें।