पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, जागरूकता अभियानों और दुर्घटना रोकथाम के उपायों की समीक्षा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 तक जिले में 10 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई हैं।