मुरैना नगर: अवैध गिट्टी परिवहन पर आरटीओ और सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, हाइवे पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त
मुरैना कलेक्टर के निर्देशन में आरटीओ और सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा हाईवे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान गिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोका गया और दस्तावेज मांगे गए लेकिन नहीं होना बताया गया। जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर सिविल लाइन थाने में खड़ा कर दिया गया है और आरटीओ के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।