बिंदकी: देवचली गांव में मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने पीतल के कई घंटा चुराए, पुलिस को दी गई सूचना, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के देव चली गांव में स्थित नरखा बाबा धाम में हनुमान जी का मंदिर है तथा नरखा बाबा की समाधि भी बनी हुई है। शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और पीतल के कई घंटा चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हुई। महंत धीरेंद्र उर्फ ध्यान दास ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया।