Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
avadhrajbilaiya
No video available
7
कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग पर कभी ध्यान नहीं दिया, भाजपा ने सदैव उनके हित में कार्य किया। #आदिवासी_विरोधी_कांग्रेस_सरकार
20.6k views |
Dindori, Dindori
| Apr 18, 2023
#आदिवासी_विरोधी_कांग्रेस_सरकार
MORE NEWS
"आयुष्मान कार्ड योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। मेरा भी आयुष्मान कार्ड बना है, जिसके उपयोग से आवश्यकता पड़ने पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।" श्री प्रदीप सिंह राजपूत, निवासी डिंडौरी #12YearsOfSwasthBharat #AyushmanBharat #AyushmanCard #HealthcareForAll #Dindori ViksitMadhyaPradesh
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभाग सतर्क, खाद-बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण डिंडौरी खरीफ वर्ष 2026 को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उपसंचालक कृषि एवं अनुज्ञप्ति अधिकारी श्री संजय दोशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निगरानी दल तथा विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा छापामार कार्रवाई कर कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच की जा रही है। निरीक्षण अभियान के तहत कृषि साख सहकारी समिति सक्का एवं अमरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसी क्रम में अमरपुर विकासखंड के ग्राम सक्का स्थित निजी प्रतिष्ठान **अबिंका ट्रेडर्स** का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि प्रतिष्ठान द्वारा बिना वैध लाइसेंस के बीज विक्रय किया जा रहा था। गठित जांच दल ने मौके पर उपलब्ध बीज का जप्ती पंचनामा तैयार कर सामग्री जब्त की तथा नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जिलेभर में निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौहान, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना गोहिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.सी. बछेल तथा कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री समीक्षा पाठक उपस्थित रहीं। #anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
जन कल्याण 2026 शिविर का सफल समापन, 27 हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में नगर परिषद डिंडोरी परिसर में 12 से 14 जून 2026 तक आयोजित जन कल्याण 2026 शिविर का सफल समापन हुआ। समापन कार्यक्रम नगर परिषद डिंडोरी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस की अध्यक्षता में परिषद के सभापतिगण, पार्षदगण एवं एल्डरमेन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 हितग्राहियों, नवीन नल कनेक्शन के 6 हितग्राहियों, पीएम स्वनिधि योजना के 6 हितग्राहियों, पात्रता पर्ची के 2 हितग्राहियों तथा संबल अनुग्रह सहायता योजना के 1 हितग्राही को लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 27 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य शासन द्वारा आयोजित जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा पात्र व्यक्तियों तक शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में पार्षद श्री रजनीश राय, श्री रीतेश जैन, श्री ज्योतिरादित्य भलावी, श्रीमती स्मिता बर्मन, एल्डरमैन श्री सुदील बरमैया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा जन कल्याण 2026 शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। #anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026