शाहजहांपुर: कोतवाली के केरूगंज गल्ला मंडी स्थित दाल चावल की दुकान से दो लाख रुपये की चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
चौक कोतवाली के बिजलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले सुनील गुप्ता ने बताया कि मेरी दुकान केरूगंज गल्ला मंडी में है। तीन दिन की बिक्री के दो लाख रूपये अपने गल्ले में रखे थे। 14 अगस्त को दुकान खोलने के बाद देखा तो दुकान का सामान बिखरा था। गल्ले में रखे दो लाख रुपये गायब थे। दुकान की छत पर लगे चैनल को तोड़कर चोर दुकान में घुसे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।