शाहजहांपुर: सीएम के आदेश पर थाना सदर बाजार में जेब काटने की दर्ज हुई एफआईआर
लखीमपुर जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के रहने वाले रामविलास ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 24 मई को मेरी बहू शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती थी। उसकी छुट्टी होने के दिन वह अस्पताल का पैमेंट करने के लिए चालीस हजार रुपये लेकर जा रहा था। कचहरी के पास मेरी जेब काट दी और चालीस हजार रुपये निकाल दिए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से एफआईआर दर्ज करने की मांग की।