शाहजहांपुर: कांट स्थित कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को गैस टैंकर ने मारी टक्कर, एक कांवड़िया घायल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव नारायनुर निवासी लोकेश जल लेकर ट्रैक्टर ट्राली से गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। कांट कस्बे में तेज रफ्तार गैस टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोकेश को चोट लग गई। कांट के रहने वाले घायल के परिचित बूटा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।