कासगंज: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित हुआ
शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर आयोजित मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया है। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से कुछ शिक्षामित्रों को चेक भी वितरित किए गए।