कटंगी: जनपद पंचायत कार्यालय कटंगी में सभापति ने स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास समिति की ली बैठक
जनपद पंचायत कार्यालय कटंगी में सोमवार को स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति ज्योति शैलेन्द्र सूर्यवंशी ने बैठक ली। बैठक में समिति सदस्य व जनपद सदस्य शारदा डहरवाल, चमन डोंगरवार, इन्द्रकला राजेश ठाकरे, छबिलता रामकिशोर वाहने, अरविंद देशमुख, नेकेन्द्र चौहान, दिलीप राउत, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पकंज दुबे और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उपयंत्री मौजूद रहे।