चैनपुर: बुकमा गांव में जंगली हाथी ने घर तोड़ा, क्यूआरटी टीम ने मशक्कत के बाद खदेड़ा
Chainpur, Gumla | Aug 20, 2026 चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बुकमा गांव में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर रात करीब नौ बजे एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और सुखराम तिर्की के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनपाल राजकुमार साहू के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस