आगरा, उत्तर प्रदेश। आगरा में बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे कूड़े के ढेर पर पड़े मिलने से मामला चर्चा में आ गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडों को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
हिंदू महासभा की ओर से दावा किया गया है कि एक मेटाडोर गाड़ी से तिरंगे और भगवा ध्वज फेंके जाते हुए CCTV फुटेज में दिखाई दिए हैं। संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मौके से झंडे उठाकर घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। झंडे वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #Tiranga #NationalFlag #TirangaApman #CCTV
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026