कांके: मोरहाबादी में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन, ग्रामीण विकास और उद्योग मंत्री ने किया
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 मोरहाबादी में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया।इस दौरान रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे।बता दें कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में 500 स्टाल लगाए गए हैं।राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 20 दिसंबर से 6 जनवरी 2025 तक चलेगा।