चरखी दादरी जिले के गांव कादमा के समीप नहर में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।