बिहारीगंज में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना का विकल्प मिलेगा, जबकि 2 मई से 31 मई तक घर-घर सर्वे होगा। प्रशिक्षण में मकान, परिवार और डेटा संग्रह की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।