दादरी: बढ़पुरा गांव के समीप पुलिस ने लंबे समय से वांछित ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में लंबे समय से वांछित ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से पवन भाटी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद में 16 मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहा था अभियुक्त को आज जेल भेजा गया है।