पश्चिम उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र के नाईपुरा समेत इलाके के अन्य कई गांव में रासायनिक कारखानों से निकलने वाले जहरीले अपशिष्ट के कारण भूजल गंभीर रूप से दूषित हो गया है। स्थानीय किसानों को असाध्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दुधारू पशु और फसलें प्रभावित हो रही हैं और मिट्टी व जल स्रोत स्वयं को पुनर्जीवित करने का अवसर नहीं ढूंढ।