कुचायकोट: पुलिस थाना क्षेत्र के शीतल बरदाहा गांव से शराब तस्करी मामले में नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के शीतल बरदाहा गांव से पूर्व के शराब तस्करी मामले में नामजद फरार आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज बुधवार को शाम 6 बजे दी गई। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।।