स्लीमनाबाद: सिद्ध बाबा आश्रम, जुजावल के पास वन विभाग के कैमरे चोरी, सलीमनाबाद थाने में मामला दर्ज
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत सिद्ध बाबा आश्रम ग्राम जुजावल के पास हुई, यहां वन्यजीवों की निगरानी के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए 2 ट्रैप कैमरे अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। कैमरों की कीमत लगभग 20,000 रुपए बताई गई है जानकारी के अनुसार इन कैमरों का उपयोग वन्य जीवों की गतिविधियों एवं जंगल में शिकारियों और संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए किया जाता था