गरौठा: सुट्टा के बलखंडी बाबा हनुमान मंदिर में संगीतमय अखंड रामायण का आयोजन, भंडारे में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
झांसी के ग्राम सुट्टा स्थित प्रसिद्ध बलखंडी बाबा हनुमान मंदिर परिसर में संगीतमय अखंड रामायण का आयोजन किया गया। रामायण की चौपाइयों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण किया। पाठ के समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।