पोलायकलां: ब्राइट स्टार स्कूल अकोदिया में प्रतिभा सम्मान समारोह, बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
अकोदिया ब्राइट स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार दोपहर 3 बजे को सत्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक नरेंद्र जेवा एवं चंद्रकांता राठी रहे। विशेष अतिथि राम परमार व रामस्वरूप परमार थे। अध्यक्षता संचालक नरेंद्र मेहता व प्राचार्य ममता मेहता ने की।