गया टाउन सीडी ब्लॉक: बकरीद को लेकर गया प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की ब्रीफिंग, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीएम शशांक शुभंकर और सिटी एसपी कोटा किरण कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन कैंपस में बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की गई। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।