बैरागढ़-चंबा सड़क पर दर्दनाक बस हादसा, 7 की मौ/त; 11 घायल
चालुंज मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे हुआ हादसा, राहत एवं बचाव कार्य जारी
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 08 अगस्त
बैरागढ़-तीसा-चंबा सड़क मार्ग पर चालुंज मोड़ के समीप शनिवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंबा की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शर्मा बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी, तभी चालुंज मोड़ के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया।
प्रशासन के अनुसार सभी 11 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि हादसे से संबंधित अन्य जानकारी मौके से प्राप्त होने के बाद साझा की जाएगी।
नोट: हादसे के कारणों, मृतकों एवं घायलों की पहचान तथा अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
#चंबा #बैरागढ़ #तीसा #चालुंज #बसहादसा #सड़कहादसा #शर्माबस #चंबान्यूज #हिमाचलप्रदेश #हादसा #राहतऔरबचाव #NDRF #PangiLiveNews #PangiLiveNewsUpdate #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Aug 8, 2026