🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | तीसा 08 अगस्त 2026
तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौ/त की सूचना
तीसा। तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह चालुज मोड़ के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होने का दुखद समाचार सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हुए।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत होने का समाचार है। हालांकि, बस में सवार यात्रियों की संख्या और मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
👉 हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Chamba, Chamba | Aug 8, 2026