गिरिडीह: पंचबा क्षेत्र में बंद खदान में डूबे व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पंचबा क्षेत्र में एक बंद माइंस में जमे पानी में डूबकर मौत होने के बाद मंगलवार को 1 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।घटना की सूचना मिलते ही सदर अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों का ढाढस बंधाया।इस बाबत इन्होंने कहा कि आपदा विभाग की ओर से जो भी मुआवजा होगा उसे दिलाया जाएगा।