उचकागांव: उचकागांव में किशोरी के अपहरण मामले में फूफा गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव से श्यामपुर बाजार स्थित कोचिंग के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी की अपहरण मामले में पुलिस ने सिवान जिले में छापेमारी कर एक अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से अपहृत 14 वर्षीय किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि कांड के अनुसंधान कर्ता दरोगा आनंद कुमार सिंह को तकनीकी जांच के आधार पर सूचना मिली