मंझनपुर: सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए डीएम एसपी ने बाहरी सुरक्षा बल व जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट साथ पुलिस लाइन में की ब्रीफिंग
शनिवार शाम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कौशाम्बी पुलिस लाइन में चुनाव से सम्बंधित ब्रीफिंग किया है।इस दौरान बाहर से आए हुए सुरक्षा बल के लोग तथा चुनाव में बनाये गए जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे हैं।चुनाव आयोग ने निर्देश पर चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराने की बात बताते हुए मौजूद लोगों को उनके दायित्व का निर्वाह करने की बात कही गई है।