शामली: शामली में पुलिस ने गोहरनी पुल रेलवे लाइन के पास से भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 रविवार को SP शामली NP सिंह ने बताया कि SOG टीम व थाना आदर्श मंडी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गोहरनी पुल रेलवे लाइन के पास से पुलिस पार्टी ने हथियार तस्कर गिरोह के कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी आरिश व साहिब और गांव मंडावर निवासी बाबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 14 तमंचे बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।