खंडवा: खंडवा में पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला, अधिकारियों ने कहा- बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
खंडवा जनपद पंचायत सभागृह में बुधवार को बाल संरक्षण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय पॉक्सो सपोर्ट पर्सन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति खंडवा द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।